पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान भटनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना भटनी में दर्ज बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी राहुल पुत्र दिलीप और मिथिलेश यादव पुत्र भृगुरासन यादव, दोनों निवासी नोनापार, को 10 दिसंबर 2025 को नोनापार–भाटपाररानी मार्ग के पास पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

