युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, देवरिया के तत्वावधान में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस आईटीआई ग्राउंड में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी मुख्य अतिथि रहे। पीआरडी जवानों ने उन्हें भव्य परेड सलामी दी।
परेड में तीन पुरुष टोलियों तथा एक महिला टोली ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पीआरडी जवान पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी सहभागी जवानों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।