वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन से जुड़ी समस्याओं के जिला-स्तरीय समाधान हेतु हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पेंशनर्स दिवस आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के न्यू सभागार कक्ष, देवरिया में आयोजित होगा।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों तथा पेंशनर्स एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष और महामंत्री को सूचित किया है कि पेंशन संबंधी शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के लिए कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। पांडेय ने कहा कि अधिकारियों की समय पर उपस्थिति से पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

