spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : 15 वर्षों से न्याय न मिलने पर युवक ने शुरू...

देवरिया : 15 वर्षों से न्याय न मिलने पर युवक ने शुरू किया आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

-

देवरिया जिला मुख्यालय पर  न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। बैनर में लगाए गए आरोपों के मुताबिक युवक का कहना है कि वह पिछले 15 वर्षों से न्याय पाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और अब आमरण अनशन के लिए बाध्य हुआ है।
अनशन पर बैठे  ने चेतावनी दी कि यदि उसे शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा। घटना की जानकारी होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
इस बीच प्रशासन की ओर से हस्तक्षेप के संकेत मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है और उचित समाधान की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts