देवरिया जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल से 72 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर 2025 की शाम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय विरमापट्टी तिराहे के पास यह कार्रवाई की गई। मौके से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो जूट के बोरे में रखी 8 पेटी देशी शराब तथा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र जयनारायण गोड़, निवासी ग्राम दमकिया, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) के खिलाफ थाना खामपार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Deoria #DeoriaPolice #CrimeNews #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #UPPolice #PoliceAction #Arrest #Seizure #LawAndOrder
