देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना खुखुन्दू में पंजीकृत मु0अ0सं0 199/2021 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत वांछित अभियुक्त बलराम कुमार को पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के लेक टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त बलराम कुमार पुत्र स्वर्गीय शेरबहादुर राय, निवासी राजेन्द्र नगर रोड संख्या 13A, थाना कदमकुआ, जिला पटना (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड पर थाना बरियारपुर लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया में चोरी व अवैध हथियार से जुड़े मामले दर्ज हैं।
