गोपालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ डीडीसी निशांत विवेक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि यह अभियान 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 48 टीमों और छह ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है, जबकि 18 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान का लक्ष्य 19,700 घरों तक पहुंचकर 15,300 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. बीरेंद्र प्रसाद, डीआईओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी, बीडीओ अजय प्रकाश राय, सीओ कुमारी रुपम शर्मा, डीपीएम धीरज कुमार, डीसीएम सत्यम कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी, यूनिसेफ के संजय कुमार सिंह, रूबी कुमारी, नीरज गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिंह, रजनीकांत रंजन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
