spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:थावे मंदिर चोरी: आरोपितों की CCTV फुटेज जारी, एक लाख का इनाम

गोपालगंज:थावे मंदिर चोरी: आरोपितों की CCTV फुटेज जारी, एक लाख का इनाम

-

गोपालगंज थावे प्रखंड स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपितों की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर दी है और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, जारी फुटेज में दोनों आरोपित मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के आधार पर गोपालगंज जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस चोरी की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। आरोपितों की पहचान कराने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने आमजन से अपील की है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपितों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

इधर, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए जाएंगे।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts