spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज:कोहरे में कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

गोपालगंज:कोहरे में कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

-

शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप बंजारी रोड पर बुधवार की शाम कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरेया वार्ड नंबर दो निवासी शैद अली, जुबैदा खातून और परिवार के अन्य सदस्य कार से पोस्ट ऑफिस चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण सड़क पर बना डिवाइडर उन्हें दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद लोगों ने कोहरे के दौरान सड़क पर सावधानी बरतने और वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts