गोपालगंज जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 दिसंबर 2025 को जिला नियोजनालय में एक दिवसीय जॉब मेला आयोजित किया जाएगा। इस जॉब मेले में 50 से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों की आवश्यकता बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, इस रोजगार कैंप में 10वीं पास, 12वीं पास तथा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलने की संभावना है। जॉब मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीएसडीसी बरौली परिसर में आयोजित किया जाएगा।
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जॉब मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला नियोजनालय से प्राप्त की जा सकती है।

