spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

देवरिया: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर

-

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र/वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) के लिए शासन स्तर से समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह योजना उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए लागू है।

जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण कर लें। साथ ही शिक्षण संस्थानों से भी अपेक्षा की गई है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन पत्रों का समय से परीक्षण कर पात्र छात्रों के आवेदन अग्रसारित करें तथा अपात्र आवेदनों को निरस्त करें, जिससे छात्रवृत्ति वितरण में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts