देवरिया। प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से देवरिया टीबी विभाग में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। Growth Well Foundation, 1437 राज नगर, बरसातपुर पूर्व, गोरखपुर द्वारा 25 टीबी मरीजों को गोद लिया गया।
यह पहल Growth Well Foundation के प्रतिनिधि सुरेंद्र भाटिया के माध्यम से की गई इस कार्यक्रम में Growth Well Foundation की ओर से सत्येंद्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह भाटिया एवं अजय मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।। वहीं टीबी विभाग से एसटीएस मंधाता सिंह तथा डॉ. संजय गुप्ता (एमओटीसी),टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।
डॉ. संजय गुप्ता (एमओटीसी) ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। गोद लिए गए टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ-साथ पोषण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।
टीबी विभाग के अधिकारियों ने Growth Well Foundation के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

