सावित्री हॉस्पिटल देवरिया की पहल, पुलिस लाइन में लगा विशाल रक्तदान शिविर
देवरिया के पुलिस लाइन परिसर में सावित्री हॉस्पिटल देवरिया की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. नीलम पांडेय, डॉ. चंदन और डॉ. विवेक शर्मा की देखरेख में दी गईं। डॉक्टरों की टीम ने पूरी सावधानी और निर्धारित मानकों के तहत रक्तदान प्रक्रिया को संपन्न कराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय में दीपक तिवारी (पीआरओ), डी.के. वर्मा, अमरेश सिंह, विकास मिश्रा और संदीप यादव का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि सावित्री हॉस्पिटल देवरिया सामाजिक दायित्वों के तहत लगातार जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
शिविर में उमड़ी भीड़ और रक्तदाताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि समाज अब स्वास्थ्य और मानव सेवा के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो रहा है। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार जताया।

