spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: थावे मंदिर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

गोपालगंज: थावे मंदिर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

-

गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड चोर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप से की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के बेटावर कला गांव निवासी दीपक राय के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 17 दिसंबर को आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर थावे दुर्गा मंदिर के गर्भगृह में घुसकर मां भवानी के मुकुट सहित करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी के दिन पहने गए कपड़े और कटर मशीन बरामद की गई है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी नवंबर में जेल से बाहर आया था और इंटरनेट मीडिया के जरिए मंदिरों की रेकी कर वारदात को अंजाम देता था। उसने पुलिस से बचने के तरीके सीखने के लिए वेब सीरीज भी देखी थी। पुलिस अब आरोपी के फरार साथी की तलाश और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए यूपी में डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts