spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

गोपालगंज: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

-

गोपालगंज: जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बाइक सवार द्वारा धक्का मारे जाने से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव निवासी अक्षय लाल साह की पत्नी आमलावती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आमलावती देवी की मां को सियार ने काट लिया था, जिसके बाद वह अपनी मां को देखने के लिए पश्चिम चंपारण जा रही थीं। इसी क्रम में बस पकड़ने के लिए जैसे ही वह विशुनपुरा गांव के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts