spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, रास्ते में महिला की मौत

गोपालगंज: प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, रास्ते में महिला की मौत

-

गोपालगंज:
जिले के बरौली प्रखंड अंतर्गत बघेजी गांव में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बरौली सीएचसी में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिस कारण समय रहते महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, बघेजी गांव निवासी नागेंद्र बिन की पत्नी उर्मिला देवी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव कराया गया। प्रसव के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बरौली सीएचसी के चिकित्सकों पर समय पर उचित इलाज न देने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं बरौली सीएचसी के चिकित्सकों का कहना है कि महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, इसलिए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। प्रशासन की ओर से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts