spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: डीएवी स्कूल में शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण जारी

गोपालगंज: डीएवी स्कूल में शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण जारी

-

गोपालगंज:
जिले के डीएवी स्कूल सभागार में शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति (वीईसी) सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है। 22 दिसंबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण का मंगलवार को दूसरा दिन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विद्यालयों के संचालन में शिक्षा समिति की भूमिका को सशक्त बनाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। शिविर में कुल 55 उत्प्रेरक एवं 28 शिक्षक भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन के सत्र में शिक्षा व्यवस्था में हो रहे परिवर्तनों, वीईसी की जिम्मेदारियों और विद्यालय विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मास्टर ट्रेनरों ने बिहार सरकार की शिक्षा से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से मध्याह्न भोजन योजना, छात्रवृत्ति योजना और विद्यालय विकास अनुदान के पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन किया गया।

प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर राकेश भारती, श्वेता गुप्ता, सीमा कुमारी, ब्रजेश मिश्रा और अनिता पांडेय ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। यह प्रशिक्षण शिविर 24 दिसंबर तक जारी रहेगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts