spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: सासामुसा चीनी मील में नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना तेज

गोपालगंज: सासामुसा चीनी मील में नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना तेज

-

गोपालगंज: कुचायकोट प्रखंड स्थित सासामुसा चीनी मील में मील चालू कराने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी तेज बना रहा। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और मिल बंद न होने देने का संकल्प दोहराया।

धरनास्थल पर मौजूद किसानों और कर्मचारियों ने कहा कि मील बंद होने से सैकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर मील को कटने नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो जान देने को भी तैयार हैं, लेकिन मिल बंद नहीं होने देंगे।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विधायक ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि हर हाल में सासामुसा चीनी मील को चालू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है और सरकार द्वारा मील चलाने का प्रावधान है। विधायक ने कहा कि वे स्वयं पटना जाकर फिर से मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मील संचालन के साथ-साथ किसानों के बकाया भुगतान का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

धरना में पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा, प्रखंड अध्यक्ष मो. तौहीद, सत्येंद्र सिंह, गुड्डू कुशवाहा, सुनील यादव, पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ तिवारी उर्फ बड़कू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि छोटन पांडेय, शैलेश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश प्रसाद, शिवजी कुशवाहा, मुकेश प्रसाद सिंह, आयुष तिवारी, उप मुखिया मुरारी साह, मनोज राय, मो. मतीन, हरकेश सिंह, गया मिश्रा, मो. साइदुल्लाह, अनूप राम, अनवर अली, मदन प्रसाद सहित सैकड़ों किसान व कर्मचारी शामिल रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts