spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:चोरी के वाहन से शराब तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

देवरिया:चोरी के वाहन से शराब तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

-

थाना खामपार पुलिस ने चोरी के चार पहिया वाहन से अवैध शराब तस्करी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 पेटी अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 206 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 66 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में 23 दिसंबर 2025 की रात थाना खामपार पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नवादा मोड़ के पास एक चार पहिया मारुति सुजुकी वाहन को रोका गया, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। जांच में वाहन से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शिबू मिश्रा, भोला भगत और आकाश सिंह को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त सिवान जिला, बिहार के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बरामद शराब और चोरी के वाहन को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts