spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदुबई में मौत, अधेड़ का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

दुबई में मौत, अधेड़ का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

-

रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत की खबर से गौरी बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की शाम जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही पत्नी सहित परिवार के लोग फूट-फूट कर रोने लगे।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कटाई निवासी रामप्रवेश निषाद (45 वर्ष), पुत्र रामवृक्ष निषाद, करीब एक वर्ष पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई कमाने गए थे। परिजनों के अनुसार 18 दिसंबर को काम के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। साथ काम कर रहे लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कई दिनों की औपचारिक प्रक्रिया के बाद बुधवार की शाम उनका शव गांव पहुंचा। शव घर आते ही पत्नी कौशल्या देवी समेत परिजन बेसुध हो गए। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और लोगों की आंखें नम हो गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि रामप्रवेश निषाद परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts