spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:अश्लील वीडियो वायरल करने वाला दंपती आईटी एक्ट में चालान

देवरिया:अश्लील वीडियो वायरल करने वाला दंपती आईटी एक्ट में चालान

-

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से लगातार आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बना रहे थे। इन वीडियो को वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे थे, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था और सामाजिक मर्यादाओं व सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि एक दंपती द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts