spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:दहेज उत्पीड़न का आरोप, नवविवाहिता को पीटकर घर से भगाया

देवरिया:दहेज उत्पीड़न का आरोप, नवविवाहिता को पीटकर घर से भगाया

-

थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में बुधवार की सुबह दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में खुखुंदू थाने में लिखित शिकायत दी है।

खुखुंदू क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी रुबी की शादी परसिया भंडारी गांव निवासी शशांक कुमार से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रुबी को प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता के पिता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी ससुराल वालों ने रुबी के साथ मारपीट की थी और उसके जेवरात छीनकर उसे घर से निकाल दिया था।

बुधवार की सुबह एक बार फिर ससुराल वालों ने रुबी की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची, जहां से परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है। नवविवाहिता और उसके ससुराल वालों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। मामले की जांच कर नियमानुसार केस दर्ज किया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts