विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को मोमेंटो तथा 15 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। राजकीय बाल गृह (बालक) के खुबुद्दीन साहिल को विशेष मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता Sushil Kumar Singh ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला परिवीक्षा अधिकारी Anil Kumar Sonkar ने स्वागत संबोधन करते हुए वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरु Guru Gobind Singh के साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में वर्ष 2022 से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों को शौर्य, पराक्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान होता है, जरूरत है अपनी प्रतिभा को पहचानकर निरंतर प्रयास करने की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी Adish Mishra ने कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों की बहादुरी और साहस को स्मरण करने का दिन है, जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। संरक्षण अधिकारी Jai Prakash Tiwari ने वर्ष 1705 में साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की गाथा सुनाते हुए कहा कि पूरा देश आज भी उनके अदम्य साहस को नमन करता है।