मांझागढ़ (गोपालगंज):
कड़ाके की ठंड से बचाव के उद्देश्य से मांझा अंचल क्षेत्र में असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार द्वारा विभिन्न गांवों से चयनित 20 असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए।
कंबल पाने वालों में सिग्नी देवी, सम्पतिया देवी, ललझरिया देवी, अजय कुमार सहित अन्य जरूरतमंद शामिल रहे। कंबल पाकर असहाय व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की और कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। इससे ठंड से बचाव में काफी सहारा मिलेगा।
अंचलाधिकारी ने बताया कि ठंड के मौसम में असहाय और कमजोर वर्ग को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। आगे भी जरूरतमंदों की पहचान कर इसी तरह सहायता प्रदान की जाएगी।
