गोपालगंज :
सासामुसा चीनी मिल में किसानों द्वारा चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। कुचायकोट विधायक अमरेंद्र पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडे की पहल पर किसानों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। विधायक ने किसानों और मजदूरों को भरोसा दिलाया कि चीनी मिल जल्द चालू कराई जाएगी और बकाया भुगतान भी शीघ्र कराया जाएगा।

विधायक के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म किया, जिससे मिल परिसर और आसपास के इलाकों में राहत का माहौल बन गया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से मिल बंद रहने के कारण गन्ना भुगतान और मजदूरी बकाया को लेकर परेशानी हो रही थी। अब आश्वासन मिलने के बाद उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है।

धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने भी संतोष जताया और कहा कि मिल संचालन व भुगतान से जुड़े मुद्दों पर आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा।