कपरवार के स्थानीय चौराहे पर रविवार की शाम नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर बवाल काटा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सरकारी शराब की दुकान के पास कुछ मनबढ़ युवक नशे की हालत में आपस में कहासुनी और विवाद करने लगे।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। इसी दौरान किसी ने पुलिस के आने की बात कही, जिस पर युवक मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भागते समय युवकों ने चौराहे पर एक दुकानदार के साथ मारपीट भी की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया है और आगे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चौराहे पर सख्ती बढ़ाई जाएगी।

