देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लेड़हा गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना में 70 वर्षीय किसान की सांड़ के हमले से मौत हो गई। खेत से सिंचाई कर घर लौट रहे किसान पर रास्ते में अचानक सांड़ ने हमला कर दिया और पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लेड़हा गांव निवासी बलिकरण पटेल पुत्र स्वर्गीय सरजू पटेल खेती के साथ किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

