spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपथरदेवा: फुटबॉल महाकुंभ में कुशीनगर की जीत

पथरदेवा: फुटबॉल महाकुंभ में कुशीनगर की जीत

-

बघौचघाट क्षेत्र के पथरदेवा में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान में मणिपुर और कुशीनगर की टीम आमने-सामने रही। मुकाबले में कुशीनगर ने शानदार खेल दिखाते हुए मणिपुर को 1-0 से पराजित किया।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के 40वें मिनट में कुशीनगर की ओर से देव ने निर्णायक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। अंत तक मणिपुर बराबरी नहीं कर सकी और कुशीनगर ने मैच जीत लिया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts