spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बरौली में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 5 हजार से अधिक मरीजों की...

गोपालगंज: बरौली में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 5 हजार से अधिक मरीजों की जांच

-

बरौली (गोपालगंज): बरौली नगर के वार्ड संख्या आठ में रविवार को आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में पांच हजार से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पहुंचे लोगों को जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं।

स्वास्थ्य शिविर में आंख, नाक, कान, गला, हृदय, पेट एवं नस-हड्डी रोगों की जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ आई ड्रॉप, हड्डी व जोड़ दर्द की दवाएं, कफ सिरप, पैरासिटामोल, पैंटोप्राजोल, एल्बेंडाजोल सहित अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में गप्पू सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह, मंजीत सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, डॉ. मनोरंजन भारती सहित प्रखंड प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद जितेंद्र प्रसाद ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को जनहित में आवश्यक बताया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts