spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

गोपालगंज: आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

-

गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के रजोखर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना के दौरान लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें शैलेन्द्र ठाकुर, उनके पिता लगन ठाकुर और एक युवती जख्मी हो गई। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव में आपसी विवाद बढ़ने पर शैलेन्द्र ठाकुर को घेरकर पीटा गया। बीच-बचाव में पहुंचे पिता और युवती पर भी हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts