spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: खलीलाबाद सड़क हादसे में मांझागढ़ के छात्र की मौत, गांव में...

गोपालगंज: खलीलाबाद सड़क हादसे में मांझागढ़ के छात्र की मौत, गांव में मातम

-

मांझागढ़ (गोपालगंज): उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव निवासी 19 वर्षीय छात्र पवन कुमार सिंह पटेल की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार सिंह पटेल, पिता जितेंद्र सिंह पटेल, खलीलाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को पढ़ाई के बाद क्वार्टर लौटने के दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन दो भाइयों में बड़े थे और होनहार छात्र बताए जा रहे हैं।

पवन की मां आरती देवी मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा फैसिलिटेटर के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन खलीलाबाद के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिता, मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts