spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:रुद्रपुर पुलिस ने मारपीट मामले में 4 आरोपी किए गिरफ्तार

देवरिया:रुद्रपुर पुलिस ने मारपीट मामले में 4 आरोपी किए गिरफ्तार

-

जनपद Deoria में थाना रुद्रपुर पुलिस ने मारपीट के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Sanjeev Suman के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 486/2025 से संबंधित अभियुक्तों शिवरतन यादव, देवरतन यादव, धर्मेन्द्र यादव एवं विकास यादव को 29 दिसंबर 2025 को सहनकोट मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 27 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे अभियुक्तों ने वादी मोहम्मद जहांगीर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके पुत्र मोहम्मद ओवैस के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पीड़ित की बाईं आंख की रोशनी चले जाने की पुष्टि की। मामले की विवेचना में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts