जनपद Deoria में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 05 पेटी (कुल 43.2 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक ऑटो-रिक्शा को भी बरामद कर सीज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Sanjeev Suman के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को मझौलीराज पुलिस चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बजाज मैक्सिमा ऑटो-रिक्शा संख्या UP52AT8015 से बिहार ले जाई जा रही 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैक (180 एमएल) थे, कुल मात्रा 43.200 लीटर पाई गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मवीर सिंह (निवासी खामपार, देवरिया), ललिता देवी (निवासी वैशाली, बिहार) एवं पूनम देवी (निवासी पटना, बिहार) शामिल हैं। इस संबंध में थाना सलेमपुर पर मुकदमा संख्या 397/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर ऑटो-रिक्शा को धारा 72 एक्साइज एक्ट में सीज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
05 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 43.200 लीटर)
ऑटो-रिक्शा संख्या UP52AT8015

