spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:बघौचघाट में 105 लीटर कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार

देवरिया:बघौचघाट में 105 लीटर कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार

-

जनपद Deoria में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बघौचघाट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 105 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Sanjeev Suman के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई।
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना बघौचघाट क्षेत्र के RPM मार्का ईंट भट्ठा, पाण्डेयपुर मुण्डेरा से संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त पृथ्वीनाथ चौहान, पंचानन्द एवं विजय भगत को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मौके से कुल 105 लीटर कच्ची शराब के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त टंकी, तस्ला और पाइप बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना बघौचघाट पर मुकदमा संख्या 280/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं 49, 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:
105 लीटर अवैध कच्ची शराब
शराब बनाने के उपकरण (टंकी, तस्ला, पाइप)

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts