spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज :जिप की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

गोपालगंज :जिप की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

-

शहर के जादोपुर रोड स्थित जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार अंकु राय ने की। बैठक में बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह, हथुआ विधायक रामसेवक सिंह तथा प्रभारी डीएम सह डीडीसी सह जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत पूर्व की सामान्य बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि के साथ की गई। इसके बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिप अध्यक्ष अमित कुमार अंकु राय ने सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर उनकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। समीक्षा के दौरान कुछ योजनाओं में कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर समय रहते सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

जिप अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जहां भी नई विकास योजनाओं की आवश्यकता है, वहां प्रस्ताव पारित कराकर उन्हें धरातल पर उतारा जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए जिला पार्षदों के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts