spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज :एसपी ने विशम्भरपुर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

गोपालगंज :एसपी ने विशम्भरपुर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण

-

गोपालगंज :
दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा विशम्भरपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष, सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं चौकीदारों को नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग (Citizen Centric Policing) और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय एवं थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए वहां प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देश दिया गया कि महिला परिवादियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का विधि-सम्मत और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा स्पीडी ट्रायल के लिए मामलों का चयन करने, दागियों की नियमित जांच करने तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने गंभीर कांडों का निष्पादन स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना के प्रत्येक कर्मी की सतत निगरानी, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts