spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज :बलिवन सागर बाजार में ठंड से राहत के लिए अलाव की...

गोपालगंज :बलिवन सागर बाजार में ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था

-

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुचायकोट प्रखंड के बलिवन सागर बाजार क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बलिवन सागर बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।

विधायक प्रतिनिधि छोटन पांडेय एवं समाजसेवियों के सहयोग से संकट मोचन हनुमान मंदिर, शिव शक्ति मोड़, हनुमान चौक, बजरंग चौक, बैंक चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाया गया। अलाव की व्यवस्था होने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार गिरते तापमान के कारण बाजार क्षेत्र में ठहरना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अलाव की व्यवस्था से लोगों को राहत महसूस हो रही है। समाजसेवियों ने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, जरूरत के अनुसार अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाएगी, ताकि आमजन को परेशानी न हो।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts