गोपालगंज:
उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 228 लीटर से अधिक देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी रितेश कुमार और प्रद्युम्न कुमार बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त उनकी मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दोनों तस्करों को शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

