spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: आईसीडीएस व महिला-बाल विकास निगम के कार्यों की डीएम ने की...

गोपालगंज: आईसीडीएस व महिला-बाल विकास निगम के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

-

गोपालगंज:
जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय तथा महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में डीपीओ रंजना कुमारी ने एकीकृत बाल विकास के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, परवरिश योजना, फेशियल पहचान तंत्र सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज को राज्य के सभी सूचकों में शीर्ष पांच जिलों में शामिल करने का निर्देश दिया।

इसके बाद महिला एवं बाल विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोश एक्ट, शी पोर्टल, शक्ति सदन, सामाजिक पुनर्वास कोष एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने उच्च विद्यालयों में चल रहे जागरूकता अभियानों को पुलिस के साइबर सुरक्षा व महिला थाना के सहयोग से संयुक्त रूप से संचालित करने पर जोर दिया।

जिला पदाधिकारी ने पोश एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनवरी 2026 में जिले की सभी 367 आंतरिक समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के बाद डीएम ने संतोष भी जताया।

बैठक में उप विकास आयुक्त निशांत कुमार विवेक, अपर जिलाधिकारी राजेश्वरी पाण्डेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी रंजना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts