गोपालगंज:
समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित, उप विकास आयुक्त निशांत कुमार विवेक एवं अपर समाहर्त्ता राजेश्वरी पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में कुल 365 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ, जिसमें 353 पीड़ितों/आश्रितों के बीच 363.70 लाख रुपये मुआवजे के रूप में भुगतान किया गया है। हत्या के मामलों में 36 पीड़ितों को पेंशन भुगतान भी शामिल है। उन्होंने हत्या से जुड़े सरकारी नौकरी के दो मामलों में संचिकाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश स्थापना उप समाहर्त्ता एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया।
बैठक में उपस्थित विशेष लोक अभियोजक (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण) एवं व्यवहार न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों में त्वरित प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
बैठक में वरीय कोषागार पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), विशेष कार्य पदाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,

