spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: नाबार्ड सहयोग से गांगवा में पुल निर्माण तेज, मार्च 2026 तक...

गोपालगंज: नाबार्ड सहयोग से गांगवा में पुल निर्माण तेज, मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद

-

गोपालगंज:
नाबार्ड के सहयोग से सिधवलिया प्रखंड के गांगवा गांव में घोंघारी नदी पर आरसीसी पुल निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नाबार्ड (NABARD) के डीडीएम डॉ. अनुपम लाल कुसुमाकर ने सिधवलिया ब्लॉक का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह परियोजना L041 से L039 बखरोल कुर्मी टोला पथ के अंतर्गत संचालित है।

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बखरोल पंचायत अंतर्गत गांगवा गांव में आरसीसी पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए नाबार्ड ने RIDF ट्रेंच XXVIII के तहत 172.28 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि पुल की कुल अनुमानित लागत 239.29 लाख रुपये बताई गई है।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ज्योति मद्धेशिया ने बताया कि पुल की नींव का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। पिलर और एबटमेंट का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत तक संपन्न हो गया है। अब सुपर स्ट्रक्चर और एप्रोच रोड का कार्य शेष है, जिसे 5 मार्च 2026 तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि चीनी मिल के डिस्चार्ज और भारी वर्षा के कारण जलजमाव की समस्या आई थी, लेकिन डी-वाटरिंग तकनीक के जरिए कार्य की गति बनाए रखी गई और निर्माण में कोई देरी नहीं हुई। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिक्स डिजाइन, क्यूब टेस्ट, सीव एनालिसिस, स्लम टेस्ट और एग्रीगेट इम्पैक्ट वैल्यू जैसे तकनीकी परीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान सोशल ऑडिट के लिए डिस्प्ले बोर्ड पाया गया। पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से डीडीएम ने पत्थर पर उत्कीर्ण सूचना इकाई लगाने का निर्देश दिया। मौके पर कनिष्ठ अभियंता, स्थानीय निर्माण प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts