spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

गोपालगंज: स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

-

समाहरणालय में मंगलवार को जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला स्वास्थ्य समिति, गोपालगंज द्वारा प्रस्तुत Health Progress Report – नवंबर 2025 के आधार पर हुई, जिसका संकलन एवं प्रस्तुतीकरण जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी द्वारा किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बिहार के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एजेंडा में HMIS, Routine Immunization, ASHA एवं Family Planning, Health & Wellness Centre (HWC), RBSK, NP-NCD, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), DVDMS, BHAVYA तथा Integrated Disease Surveillance Programme (IDSP) शामिल रहे।

जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए और योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की पहचान एवं उपचार तथा रोग निगरानी प्रणाली को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक धीरज कुमार, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक, पिरामल के जिला प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts