spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: केक खरीदने जा रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में...

गोपालगंज: केक खरीदने जा रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में जख्मी

-

जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा गांव में मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ बाजार गांव निवासी वीरेंद्र साहनी के पुत्र रुदल कुमार की भतीजी का जन्मदिन था। जन्मदिन पार्टी के लिए रुदल कुमार अपने गांव के लालबाबू सांवरिया के पुत्र अरबाज और सलमान के पुत्र आदम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लाइन बाजार स्थित केक की दुकान से केक लेने जा रहा था। इसी दौरान अमठा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts