spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: हजियापुर रोड स्थित श्रीराम मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होगा

गोपालगंज: हजियापुर रोड स्थित श्रीराम मंदिर का निर्माण जल्द पूरा होगा

-

शहर के हजियापुर रोड स्थित श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीओ अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में की। इसमें श्रीराम मंदिर समिति के सदस्यों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह तक मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। समिति सदस्यों ने कार्य में तेजी लाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और संसाधनों की बेहतर व्यवस्था पर सहमति जताई। निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा समयबद्ध कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

सदर एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और समिति की सक्रिय भूमिका से इसे और गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर को समय पर पूरा करने के साथ-साथ उसके सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित स्वरूप पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं के विकास सहित अन्य कार्य भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न किए जाएंगे।

बैठक में मंदिर समिति के सदस्य सुरेश सिंह, संजीव कुमार पिंकी, मेघराज प्रसाद, मनीष श्रीवास्तव, सोनू कुमार, नीलू ओझा, मनीष किशोर नारायण, राहुल बैठा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने का संकल्प लिया।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts