spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपैकौली: युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा, जांच में जुटी...

पैकौली: युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

-

पैकौली। देवरिया से सोमवार की रात दोस्त के साथ घर लौट रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने सुरौली थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुरौली थाना क्षेत्र के कोइगढ़हां गांव निवासी विपिन यादव पुत्र रघुवर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार की रात अपने गांव के दोस्त जितेंद्र के साथ स्कूटी से देवरिया से घर लौट रहा था। जैसे ही वह चखनी मोड़ तिवई गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने विपिन यादव पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

इस संबंध में सुरौली थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts