spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतरकुलवा: डीजे संचालक की मौत की गुत्थी एक साल बाद भी अनसुलझी

तरकुलवा: डीजे संचालक की मौत की गुत्थी एक साल बाद भी अनसुलझी

-

तरकुलवा। नया साल शुरू हो गया, थानाध्यक्ष का तबादला भी हो गया, लेकिन बंजरिया गांव निवासी डीजे संचालक हीरालाल शर्मा की मौत का रहस्य अब तक नहीं सुलझ सका है। बीते वर्ष 10 अगस्त 2025 को हीरालाल शर्मा का शव गांव के पश्चिम स्थित एक निजी स्कूल के बगल में धान के खेत से बरामद हुआ था।

बंजरिया ग्राम पंचायत निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ (40) पुत्र केदार शर्मा गांव के चौराहे पर एक टेंट हाउस में काम करता था और स्वयं का डीजे सिस्टम भी चलाता था। परिजनों के अनुसार, 9 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह उसका शव खेत में मिला।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका, जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया।

पीड़ित परिवार इसे सुनियोजित हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मृतक की पत्नी कई बार पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले में कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts