spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेसही देवरिया: किशोरी लापता, युवक पर बहलाकर भगा ले जाने का आरोप

देसही देवरिया: किशोरी लापता, युवक पर बहलाकर भगा ले जाने का आरोप

-

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने एक युवक के खिलाफ बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी 29 दिसंबर को किसी युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थी। इस दौरान परिजनों ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसी शाम किशोरी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित पिता ने तहरीर में मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक पर बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts