spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: बंगरा बाजार में 4 जनवरी को जनपद स्तरीय कृषि मेला आयोजित

देवरिया: बंगरा बाजार में 4 जनवरी को जनपद स्तरीय कृषि मेला आयोजित

-

मुख्य विकास अधिकारी Rajesh Kumar Singh ने बताया कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि प्रसार, कृषि निवेश एवं तकनीकी प्रबंधन योजना के तहत कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 04 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार, विकास खंड बनकटा में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कृषि मेले का आयोजन होगा।

किसान मेले में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराएंगे। मेले में विभागीय स्टालों के माध्यम से कृषि उत्पादों एवं तकनीकों की व्यापक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि व समय पर अपने-अपने स्टाल अनिवार्य रूप से स्थापित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts