spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: भटनी पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

देवरिया: भटनी पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

-

पुलिस अधीक्षक Sanjeev Suman के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी Sunil Kumar Singh के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी Anshuman Srivastava के पर्यवेक्षण में पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना भटनी पुलिस ने विगत रात्रि संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरा विट्ठल के पास सुनसान स्थान से तीन पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार/बंगाल ले जाए जा रहे छह राशि गोवंश बरामद किए। मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीनों पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

पुलिस ने बरामद गोवंश को सुरक्षित कराते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts