spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबरियारपुर: किशोरी अपहरण मामले में साढ़े पांच माह बाद पिता–पुत्र पर एफआईआर

बरियारपुर: किशोरी अपहरण मामले में साढ़े पांच माह बाद पिता–पुत्र पर एफआईआर

-

थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घटना के साढ़े पांच माह बाद आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव का ही युवक आकाश गुप्ता 16 जून को उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप के अनुसार किशोरी के साथ लगभग 35 हजार रुपये नकद और छह आभूषण भी ले जाए गए थे। घटना के बाद से अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी कार्यालय से लेकर बरियारपुर थाना तक कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आकाश गुप्ता और उसके पिता सुरेंद्र गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष Deepak Singh ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts